आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

Arya Fashions organised a grand rally under the 'Har Ghar Tiranga' campaign, with over 200 employees participating.

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन को आगे बढ़ाते हुए एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ और गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी  के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से चलाया जा रहा है। इसी प्रेरणा से आर्य फैशन्स के 200 से अधिक कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ रैली में भाग लिया।  रैली का नेतृत्व आर्य फैशन्स के एमडी  अभिषेक चौहान और संस्थापिका खुशबू सिंह ने किया। उनके साथ संस्थान के वरिष्ठ कर्मचारी  रविंद्र पाल मिश्रा, रितेश मिश्रा,  रविश कुमार,  विनोद कुमार, ऋतू राजावत,  मोहित,  साधना,  रूपम एवं अन्य कई वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ-साथ सभी कारीगर भी शामिल हुए। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आर्य फैशन्स की संस्थापिका  खुशबू सिंह ने इस अवसर पर कहा:
“यह रैली आर्य फैशन्स की एकता का प्रतीक है। हमारा मानना है कि धर्म और जाति से पहले हम सभी एक हिंदुस्तानी हैं। ‘हर घर तिरंगा’ की मुहिम हमारी एकता और अखंडता की ताकत को दर्शाती है। हम प्रधानमंत्री जी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” आर्य फैशन्स ने संकल्प लिया है कि वह आगे भी सामाजिक और राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES