ग्रेटर नोएडा। जीएसटी में व्यापारियों का अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को निर्देश जारी किया है, इसी क्रम में गुरुवार को राज्य कर, खण्ड-14, नोएडा द्वारा ईटीटी टावर, सेक्टर-132, नोएडा में पंजीयन शिविर/ सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में सुभाष पाण्डेय, असिस्टेंट कमिश्नर ने पंजीयन शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। जी.एस.टी. पंजीकरण के लाभों से व्यापारियों को अवगत कराया गया। पाण्डेय ने कम टर्नओवर वाले व्यापारियों को समाधान योजना की सुविधाओं से अवगत कराया एवं आई.टी.सी. के विषय में विस्तार से बताते हुए पंजीयन के लिए प्रेरित किया। खण्ड-14 की राज्य कर अधिकारी शिवानी सिंह ने व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के विषय में विस्तार से बताया कि उत्तर प्रदेश में जी.एस.टी. पंजीकरण प्राप्त करते ही 10 लाख तक के दुर्घटना बीमा का पात्र हो जाता है। अतः हर सम्मानित व्यापारी को जी.एस.टी. पंजीकरण लेना चाहिए। पाण्डेय द्वारा व्यापारियों की जिज्ञासाओं का उचित निवारण किया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जी.एस.टी. हेल्प-डेस्क एवं टोल फ्री नम्बर से भी अवगत कराया। सेमीनार में 50 से अधिक व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…