ग्रेटर नोएडा। खोदना खुर्द गांव में नारी शक्ति के प्रति गांव की महिलाओं को जागरुक किया और लीना शर्मा ने झंडा फहराया। इस दौरान सामाजिक संगठन की महिलाओं ने ग्रामीण महिलाओं में आने वाली परेशानी के बारे में वार्ता की और उन्हें सलाह दिया। इस अवसर पर पिंकी वर्मा, गुड्डी वर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। देशभक्ति प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान खोदना खुर्द गांव की महिलाओं को नारी के अधिकार और नारी शक्ति से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर लीना शर्मा, पिंकी वर्मा और गुड्डी वर्मा ने अपने विचार रखे।
पन्द्रह अगस्त को झंडा फहराकर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरुक






