" data-ad-slot="">

ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बच्चों को लगा आयुर्वेदिक टीका

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में स्वर्णप्राशन आयुर्वेदिक टीककरण का आयोजन किया गया,जिसमें लोगों ने अपने बच्चों का टीकाकरण कराया। जिसमें लगभग 60 बच्चों का टीकाकरण किया गया। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरु होकर शाम 4 बजे तक चला जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे। डॉ. प्राची मिश्रा ने बताया संस्थान के चेयरमैन डॉ.डी.के. गर्ग के निर्देश पर आयुर्वेदिक टीकाकरण का आयोजन किया गया,जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा गया गया, यह टीकाकरण हर माह आने वाले पुष्य नक्षत्र पर दिया जाएगा। स्वर्णप्राशन बच्चों के अच्छे शारीरिक व मानसिक विकास और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक टीका है, जिसकी किसी भी प्रकार की साइड इफ़ेक्ट नहीं है, जिस प्रकार आधुनिक विज्ञान में टीकाकरण है, उसी प्रकार आयुर्वेद में भी टीकाकरण है,जो न केवल रोगों से रक्षा करता है, बल्कि उससे भी बढ़कर शानदार शारीरक व मानसिक विकास भी करता है। यह स्वर्णप्राशन से रोग प्रतिकार क्षमता बढ़ने के कारण उसको वायरल और बैक्टेरियल इंफेक्शन से बचाया जा सकता है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ बालक की पाचन शक्ति भी बढ़ाता है, जिसके कारण बालक पुष्ट और बलवान बनता है। अगर किसी बालक को जन्म से 12 साल की आयु तक स्वर्णप्राशन देते है तो वह उत्तम मेधायुक्त बनता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>