" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 सितम्बर। जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान के सोशल क्लब द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शैलेन्द्र बहादुर सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी, डॉ. स्वेता खुराना, सलाहकार, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर ने भी अपना बहुमूल्य समय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएनआईओटी समूह के महानिदेशक डॉ. प्राणवीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए “नशा मुक्त भारत” के सन्दर्भ में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ अपने समाधानित विचार साझा किये। डॉ. खुराना ने तथ्यों के साथ बताया कि सिगरेट पीना किस तरह हानिकारक हैं और बहुत सारे लोग बिना इसकी परवाह करते हुए सिगरेट, बीड़ी और गुटखा का सेवन करके अपना मूल्यवान स्वस्थ्य ख़राब कर रहे हैं।

कुंवर सिंह ने भी बड़े प्रभावशाली ढंग से सभी को स्वस्थ्य रहने का रास्ता सुझाया और भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया। शैलेन्द्र बहादुर सिंह ने समाज के प्रति अपनी वेदना प्रकट करते हुए कहा कि व्यक्ति जैसा खायेगा उसका असर उसके तन पर ही नहीं बल्कि उसके मन पर भी पड़ता है। उन्होंने अनेक उदाहरण देकर सभी को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की सार्थक चर्चा में संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने भी अपने ओजस्वी विचार रखते हुए सभी को नशा न करने की सलाह दी। कार्यक्रम के आखिरी चरण में सोशल क्लब एवं कल्चरल क्लब के छात्र-छात्राओं ने इस कड़ी में नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति करके “नशा मुक्त भारत अभियान” पर आयोजित कार्यक्रम को सार्थक बना दिया। जिसमें उन्होंने न केवल समाज को चित्रित किया बल्कि प्रत्येक नागरिक को नशा से दूर रहने का सन्देश भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर मनोज कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए, न केवल नुक्कड़ नाटक की टीम के सभी विद्यार्थी कलाकारों के कला-कौशल की सराहना की बल्कि कार्यक्रम को सफल बनाने में परोक्ष-अपरोक्ष सभी सहयोगियों को अपनी कृतज्ञता भी अर्पित की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>