नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा के संवर्धन, निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल शिक्षा के प्रसार तथा डीबीटी योजनाओं के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु एक सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस जनोपयोगी कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह अभियान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा विनय प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में कम्पोजिट विद्यालय मोरना, विकास खंड बिसरख के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के प्रभावी संचालन में विद्यालय की सुगमकर्ता अंजू राठौर एवं शहिन का सराहनीय योगदान रहा। वहीं विकास खंड स्तर पर ब्लॉक नोडल (बालिका शिक्षा) अर्चना पांडेय द्वारा समस्त गतिविधियों का कुशल समन्वय कर अभियान को सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। जनजागरूकता दलों द्वारा रैली, प्रेरक नारों, शैक्षिक गीतों, संवादात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका, बालिका शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, डीबीटी के माध्यम से लाभ वितरण तथा विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क शैक्षिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जनसमुदाय तक पहुँचाई गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं स्थानीय स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। इस जनजागरूकता अभियान में छात्रों, शिक्षकों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता अत्यंत प्रशंसनीय रही। अभियान ने शिक्षा के प्रति सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनमानस को शैक्षिक योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध की।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…