" data-ad-slot="">

एक्यूरेट पॉलिटेक्निक के आयुष तिवारी का पांच लाख का मिला पैकेज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट ऑफ पालिटेक्निक ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के होनहार व मेधावी छात्र आयुष तिवारी का बहुत अच्छी एमएनसी कंपनी आई.जी.टी में बहुत अच्छे पैकेज सीटीसी 5.02 लाख पर इयर पर चयन हुआ है।  डिप्लोमा के हिसाब से ये पालिटेक्निक के छात्रों के लिए ये श्रेष्ठतम पैकेज है। आयुष को गुणगांव ब्रांच में ज्वाइन करने के लिए बोला गया है। 2 मार्च को ज्वायनिंग कराई जायेगी। आईजीटी कोर मैकेनिकल की बहुत नामी कंपनी है जो कि मशीन और कारखानों के लिए आटोमेटेड स़ोल्यूशन डेवलप करने का काम करती है। डिप्लोमा करके इतने अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलने की एक नई इबारत आयुष ने लिखी है। आयुष की सफलता से अन्य सभी छात्रों में नये जोश, ऊर्जा और आशा का संचार हुआ है। आयुष ने इस सफलता के लिए अपने माता-पिता, गुरूजनों और कालेज के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा का आभार व्यक्त किया। कालेज के डायरेक्टर प्रोफेसर सुनील मिश्रा ने बताया कि हमारे तृतीय वर्ष के लगभग सभी छात्रों का प्लेसमेंट 15 मार्च तक हो जायेगा। कयी छात्रों ने इंडस्ट्री ज्वाइन भी कर लिया है। अभी दिसंबर में तीन छात्रों ने इंफोसिस में ज्वाइन किया है। ऐसे करीब 10 छात्रों का प्लेसमेंट एम एन सी कंपनियों में हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि करीब पचास छात्रों का चयन हम मल्टीनेशनल कंपनियों करायें जिससे डिप्लोमा करने के लिए विद्यार्थियों का रूझान बढ़े। और गांव व दूर-दराज से आकर कम खर्च में डिप्लोमा की पढ़ाई करके भी छात्र अच्छे पैकेज की नौकरी पा सकें। गांव समृद्ध होगा तो राष्ट्र समृद्ध होगा इस भावना से हम डिप्लोमा पाठ्यक्रम को स्थापित करना चाहते हैं। कालेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने इस सफलता के सभी शिक्षकों तथा आयुष को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>