बैक्सन मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, लोगों में दिखा उत्साह

Bacson Multi Specialty Hospital organised a health check-up camp, people showed enthusiasm.

ग्रेटर नोएडा। प्लुमोरिया गार्डेन सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बैक्सन मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल ग्रेटर नोएडा की तरफ से किया गया,जिसमें मेडिसिन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ तथा होम्योपैथ विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा आंखों की जांच तथा वाइटल चेकअप भी किया गया। शिविर में लगभग 75 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस दौरान डिस्काउंट कूपन भी वितरित किया गया, जिसका लाभ पूरा परिवार उठा सकता है। शिविर का आयोजन डॉ. विशाल सिंह चौहान की देखरेख में हुआ। इस दौरान विशाल सिंह ने लोगों बढ़ती ठंड से बचने के लिए जागरुक किया और नियमित स्वास्थ्य के जांच कराते रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ.स्वाति ठाकुर,डॉ.प्रदीप नागर, के.के. शर्मा,सुबोध कुमार सिंह एवं संदीप कुमार, सोसाइटी के सेक्रेटरी देव वर्मा तथा मुकेश का विशेष योगदान रहा।

Spread the love