–महिलाओं को मिला बराबरी का ओहदा
सोनाली जैन पारुल जैन बने कन्विनर व को कन्विनर
-श्रेयांश जैन को बनाया गया यूथ विंग का कन्विनर
नई दिल्ली। जैन समाज को एकजुट करने और समाज के लोगों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने के साथ युवाओं को देश ही नहीं विदेश में पहचान दिलाने के लिए पूरा समाज एकजुट होकर लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जीतो नार्थ जोन के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी, जिसमें विभिन्न पदों पर लोगों को जिम्मेदारी दी गयी है।
इस दौरान बजरंग बोथरा जीतो नार्थ जोन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। रमन जैन वाइस चेयरमैन,मनीष जैन चीफ सेक्रेटरी, राजेश जैन ज्वाइंट सेक्रेटरी शैलेश कुमार जैन ट्रेजरार, सोनाली हेमन्त जैन कन्विनर, महिला विंग, पारुल जैन को-कन्विनर महिला विंग, श्रेयांश जैन को यूथ विंग कन्विनर की जिम्मेदारी मिली है। पिछले महीने जैन समाज जीतो खेल का आयोजन किया था, जिसमें युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिसको लेकर जैन समाज में काफी उत्साह है। बजरंग बोथरा ने बताया जो जिम्मेदारी मिली हैं उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। समाज के लोगों को आर्थिक व शैक्षणिक रूप से ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए विभिन्न योग्यताओं को आगे बढ़ाने व तरासने के लिए पूरी टीम मिलकर काम करेगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…