" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भारत नवनिर्माण ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा ने हरियाली तीज महोत्सव का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत नवनिर्माण ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन यू टर्न रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशिका कंचन कुमारी, फ़न जू टॉयज के सीईओ नरेश गुप्ता, के सी सी इंस्टीट्यूट की डॉ जसविंदर कौर, महिला संयोजिका प्रेरणा एवं विवेकानंद शाखा अध्यक्ष विवेक अरोरा ने दीप प्रज्वलन तथा भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण करके किया। कार्यक्रम का संचालन गुड्डी तोमर तथा रिया जैन ने किया। स्वप्निल डांस एकेडमी के बच्चों सारा महेश और श्रृति महेश ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

रुचि गुप्ता ने हरियाली तीज के बारे में बताया कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का मिलन हुआ था तथा इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। कांति पाल ने सरस्वती वंदना तथा लोक गीत प्रस्तुत किया, विनीता शर्मा, रुचि गुप्ता, सरोज अरोरा, शिखा, नीलम मिश्रा, प्रियंका, संगीता सक्सैना ने लोक गीत और सावन के गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। संगीता और वीना ने मेंहदी प्रतियोगिता कराई, प्रेरणा और राखी अरोरा ने भारत के समृद्ध ज्ञान विज्ञान के ऊपर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई तथा प्रियंका, सरोज, रजनी, पिंकी आदि ने रब ने बनादी जोड़ी और माचिस प्रतियोगिता का समन्वय किया। तीज सुंदरी तथा तीज दीवा प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>