दिल्ली प्रदेश की भाजपा सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर अलका सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत

दिल्ली प्रदेश की सह प्रभारी डॉक्टर अलका सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश की सह प्रभारी डॉक्टर अलका सिंह गुर्जर का जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह डाढ़ा गाँव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रतनसिंह भाटी एवं संतराम भाटी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, गन्ना संस्थान अध्यक्ष राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर एवं दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर रहे। कार्यक्रम संयोजक चमन डाड़ा रहे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कर्मठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, अन्य राजनैतिक दल के परिवार के सदस्य को ही राजनीति की बागडोर दी जाती है और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा किसभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति एवं सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना संस्थान अध्यक्ष राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर एवं दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को बताने के कार्य एवं पंचायत चुनाव की रणनीति बनाकर एक एक बूथ पर मंत्रणा करने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं एवं ही ग्राम वासियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी, सत्येंद्र सिसोदिया, एडवोकेट चमन, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, अमित चौधरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर, आर्य मुकेश नागर, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन नागर, सत्या पाल शर्मा, रवि भदौरिया, मनोज भाटी ,संजय भाटी, जगदीप नागर, राजेश ठेकेदार, मनोज प्रधान आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed