" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मेरी सरकार मेरा अभिमान के तहत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे जनजन तक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जिले के लोगों को जन जागरुकता के लिए नमो सेवा केन्द्र एवं हेल्पडेस्क की शुरुआत

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्थशास्त्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए नमो सेवा केंद्र नोएडा के सेक्टर-65 में स्थापित किया है जो जिले के लोगों को सरकारी योजनाओं और आर्थिक कल्याण से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचाने का उद्देश्य रखता है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ सफल वर्ष पूरे होने के और अपने जन्मदिन के अवसर पर हमने नमो सेवा केंद्र की शुरुआत की है। इस केंद्र के माध्यम से हम पूरे गौतम बुद्ध नगर के लोगों को सरकार के योजनाओं और सामाजिक जनहित की सुविधाओं को लेकर जाएंगे और सभी प्रकार की सहायता से लेकर दस्तावेजीकरण तक की हेल्पडेस्क सुविधा प्रदान करेंगे। इस सेवा को लेने के लिए,  हेल्पडेस्क के नंबर 9891408720 पर कॉल भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में अपनी एक पुस्तक “मेरी सरकार मेरा अभिमान” का भी प्रकाशन किया है।

इस पुस्तक का उद्देश्य भारत सरकार की 75 प्रमुख योजनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है ताकि आम जनता को उन योजनाओ से मिलने वाले लाभों की आसानी से समझ और उपयोग करने का मौका मिल सके। आगामी चरण में इस अभियान का लक्ष्य 75 लाख लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है जिसे सोशल मीडिया और सीधे संपर्क के माध्यम से साधा जाएगा। इस मौके पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 22 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के साथ लोगों के कल्याण और सशक्तिकरण को हासिल करने में महान काम किया है. लेकिन हमें जागरूकता पैदा करने संभावित लाभार्थियों के साथ जुड़कर और उपलब्धियों की गणना करने की जरूरत है।

हम निरंतर जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं ताकि हम सभी नागरिकों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि यह पहल भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक नीतियों के संवर्धन और प्रचार-प्रसार में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>