" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ब्रह्म कुमारी परिवार ने आजादी का अमृत महोत्सव व महाशिवरात्रि संगीत संध्या का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ब्रह्माकुमारी ग्रेटर नोएडा की तरफ से रॉयल हैबिटेट सेंटर में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की और एवं महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित एक शाम शिव पिता के नाम सगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक बीके अविनाश ने शिव भक्तों को शिव की महिमा के गुणगान से सरोबर करते हुए तथा देश की महिमा एवं परमात्मा शिव द्वारा भारत को स्वर्णिम भारत बनने की दिशा में आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग की शिक्षा संबधी गीतों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभागार में उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रह्माकुमारी प्रीति ने परमात्मा शिव का परिचय देते हुए शिव रात्रि के आध्यात्मिक रहस्य सहित मानव जीवन के लक्ष्य से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि कैसे परमात्मा शिव मानव में दिव्य गुण भरते हुए राजयोग की शिक्षा देकर भारत को स्वर्णिम भारत बनाने का कार्य करा रहे है। कार्यक्रम में प्रताप आर्य, अध्यक्ष, गुरुकुल, सिकंदराबाद, बलबीर प्रधान, राष्ट्रीय संयोजक, क्राइम फ्री इंडिया फोर्स, राहुल गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, युवा प्रदेश अध्यक्ष, बाबूराम आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी,मनोज नागर, जिला अध्यक्ष, क्राईम फ्री इंडिया फोर्स, पहलवान अमित भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा। कार्यक्रम के आयोजन में ब्रह्माकुमारी अमृता, अल्फा-1 सेवाकेंद्र संचालिका, अनिता, अल्फा 2 सेवाकेंद्र संचालिका,प्रीति, पी-3 सेवाकेंद्र, ललिता, बीटा-2 सेवाकेंद्र, ब्रह्माकुमारी ललिता, स्वर्ण नगरी सेवाकेंद्र संचालिका मौजूद रही।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>