ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पी-3 के नवनिर्मित क्रिकेट पिच का उद्घाटन शनिवार को विशिष्ट अतिथि तथा देश की सबसे यंग व प्रथम भारतीय महिला अंपायर शुभदा भोंसले गायकवाड ने किया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन,गणेश वंदना तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या रैना कृष्णा अत्रेय के स्वागत भाषण से हुआ।
विद्यालय की अध्यक्षा कंचन कुमारी ने अतिथियों का अभिनंदन तथा वंदन करते हुए पौधे भेंट किए तथा विद्यालय की खेल अकादमी के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रांगण में बने हुए स्टैंडर्ड साइज स्विमिंग पूल और प्रोफेशनल शूटिंग रेंज के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में हम अपने खेल परिसर का और अधिक विस्तार करेंगे और इसमें नए नए खेल शामिल करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रेरक गान प्रस्तुत किया गया। नृत्य के द्वारा जहाँ छात्रों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के खिलाड़ी छात्रों ने पिरामिड निर्माण कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या के धन्यवाद प्रस्ताव तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…