" data-ad-slot="">

ब्राह्मण कभी अत्याचार व पाप के सामने नहीं झुका है और न ही झुकेगा-मित्रेश चतुर्वेदी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ब्राह्मण सभा का स्थापना दिवस एवं वार्षिक पत्रिका ब्रह्म चेतना का विमोचन और प्रतिभा सम्मान का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण सभा उ.प्र. का स्थापना दिवस एवं वार्षिक पत्रिका ब्रह्म चेतना का विमोचन और प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम के साथ एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश चंद्र शर्मा तथा एमएलसी श्रीचंद शर्मा एवं राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। संचालन जीपी गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले विप्रजनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का फूल माला , पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। सांसद डा महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज को नई ऊर्जा मिलती है तथा नकारात्मक शक्तियों का ह्रास होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रमों के अवसर पर सनातन संस्कृति एवं संस्कारों की शिक्षा भी नई पीढ़ी को दी जानी चाहिए। संस्कृति और संस्कारों से दूर-दूर तक उसका कोई वास्ता नहीं है। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण समय है, अगर हिन्दू अभी नहीं जागे तो भविष्य में सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सनातनियों को बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। ब्राह्मण ने हमेशा त्याग और बलिदान किया है। इसीलिए ब्राह्मण समाज को पूज्यनीय कहा गया है। कोई भी व्यक्ति पूज्यनीय यूं ही नहीं हो जाता, इसके लिए त्याग करना पड़ता है। जब-जब सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा की बात आई, हमेशा ब्राह्मण अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई दिया है। सनातन धर्म के शत्रुओं के शीश काटे हैं तो अपने शीश कटाने से भी पीछे नहीं रहा।

ब्राह्मण कभी अत्याचार व पाप के सामने नहीं झुका है और न झुकेगा। सभी ब्राह्मण बंधुओं को अपनी इस नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। तभी ब्राह्मण समाज में पूज्यनीय रहेगा। ब्राह्मणों के ऊपर सनातन धर्म के सभी वर्गों और अंगों को साथ लेकर राष्ट्र रक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने जातिगत आरक्षण को राष्ट्र की प्रगति में बाधक बना बताते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था जाति आधारित नहीं बल्कि आर्थिक स्तर पर होनी चाहिए। इससे जातिवाद समाप्त होगा और सभी वर्गों के गरीब और कमजोर लोगों को समान अवसर मिल सकेंगे। चतुर्वेदी ने एससी एसटी एक्ट के आधार पर होने वाले उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरे देश में इस प्रकार के मामले सामने आते हैं। इसलिए इस एक्ट को न्याय संगत स्वरूप प्रदान किया जाना चाहिए। किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए निर्दोष लोगों की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती। यदि कोई झूठा आरोप लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान होना चाहिए। कश्मीरी पंडितों को भी उनकी सुरक्षा और अधिकार की गारंटी सुनिश्चित की जाए। सरकार बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। लेकिन और अधिक प्रयास इस मामले में किए जाने की जरूरत है ।

अनंत विभूषित यदुनंदन सरस्वती महाराज ने कहा कि ब्राह्मणों को और शास्त्र के साथ शस्त्र विद्या में भी पारंगत होना पड़ेगा। कमजोर व्यक्ति का साथ कोई नहीं देता है। जब-जब राष्ट्र और धर्म पर आंच आई है। ब्राह्मण ने हमेशा शस्त्र हाथ में उठाए हैं। वर्तमान संविधान के आधार पर आप कोई उम्मीद नहीं कर सकते। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील बराला ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र को दिशा और दशा देने का कार्य किया है। ब्राह्मण सही अर्थों में राष्ट्र निर्माता है । ब्राह्मण समाज के युवकों को सदैव राष्ट्रहित में त्याग और तपस्या के लिए तैयार रहना चाहिए। एमएलसी श्री चंद शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी संस्कारों से विमुक्त होती जा रही है,जबकि हमारे संस्कार भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मूल तत्व हैं।इनके बिना सनातन संस्कृति की कल्पना करना व्यर्थ है। संस्कार और भारतीय संस्कृति के लगातार हो रहे ह्रास के लिए हम सभी लोग जिम्मेदार हैं। हम अपने बच्चों को अपनी सभ्यता और संस्कारों से परिचित कराना जरूरी नहीं समझते।  इस अवसर पर विनय चतुर्वेदी,  राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुकांत दीक्षित, उत्तर प्रदेश के महासचिव राकेश उपाध्याय, महेंद्र प्रकाश शर्मा ममता तिवारी, मुकेश शर्मा, डॉ राजीव भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, दिनेश कुमार दिक्षित, वेद कुमारी शर्मा ,बृजेश कुमार शर्मा, सुमन मिश्रा, राकेश शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, देवी शरण शर्मा ,शिवकुमार शर्मा, कुसुमलता, अनुराग शर्मा, गौरव उपाध्याय, अनुज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

11 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

12 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

12 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

15 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>