ग्रेटर नोएडा,19 दिसम्बर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा की तरफ से रविवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दि ग्रैंड हेरिटेज बैंक्वेट (टिवोली), सिटी पार्क किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाज की एकता, संस्कृति, साहित्य और प्रतिभा सम्मानके उद्देश्य से आयोजित होगा। सुरेश चंद पचौरी, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि, गणमान्य जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कवि एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों एवं मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रूप से सतीश गौतम सांसद अलीगढ़, सुनील भडाला नेता भाजपा, श्रीचंद शर्मा, विधायक विधान परिषद उत्तर प्रदेश, अनिल पाराशर विधायक अलीगढ़ आदि शामिल होंगे। कविगण एवं साहित्यिक सत्र में पं. संतोष आनंद (प्रसिद्ध गीतकार), मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. शिखा दीप्ती, डॉ. कुमार आदित्य, रंजना मालिक, संजीव शर्मा अपनी रचनाओं से समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे। प्रेस वार्ता में सुनील शर्मा, यतेंद्र शर्मा, अखिलेश पाठक,कुमारी मुदगल,ममता तिवारी, जी पी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
ब्राह्मण सभा 21 दिसम्बर स्थापना दिवस पर करेगा पत्रिका विमोचन व प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित






