नकली गहने बेचने पहुंचे तीन को पुलिस ने लिया हिरासत

 नकली गहने बेचने आये, हिरासत में लिए 3 युवक:
रबूपुरा। कस्बा स्थित बाजार में सोने के नकली आभूषण बेचने आये 3 युवकों के व्यापारी ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर सूत्रों की मानें तो इसमें कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। पुलिस मामले पर चुप्पी साधते हुए छानबीन किये जाने का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर कस्बा के मुख्य बाजार स्थित स्वर्णकार सचिन वर्मा की दुकान पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 3 युवक आये। जिसके बाद उन्होंने अपने कुछ सोने के आभूषण बेचने की बात की। बताया जाता है कि व्यापारी व उनके बीच हुई बातचीत के दौरान स्वर्णकार कुछ आशंकित हुआ एवं गहनों की जांच करने पर पता चला कि वह नकली  हैं। व्यापारी ने युवकों को बातों से उलझा कर पुलिस को समूचे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को कोतवाली लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed