" data-ad-slot="">

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ ने कैंसर के प्रति किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग (CHN), डाडा में कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके लक्षणों, रोकथाम तथा समय पर जांच के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर संस्थान के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के मुख्य फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति सही जानकारी और समय पर जांच से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच और नशे से दूर रहने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति, जनसंवाद एवं स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। संस्थान प्रबंधन ने इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, ताकि समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाया जा सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>