" data-ad-slot="">

स्पर्श ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में CBSE बास्केटबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ,27 जुलाई तक चलेगा टूर्नामेन्ट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्पर्श ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 23 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले सीबीएसई  बास्केटबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सक्सेना एवं प्रधानाचार्या मोनिका रंधावा के दृढ़ नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन में देशभर के 135 प्रतिष्ठित विद्यालयों की 168 टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में सहभागिता की। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रसप्रीत सिद्धू (पूर्व कप्तान-भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम) एवं सुनील नागर, ईए महासचिव बीएसए स्पोर्ट्स ने दीप प्रज्वलन कर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया तथा अपने संबोधनों के माध्यम से प्रतिभागियों को अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व को जीवन के मूल मंत्र के रूप में अपनाने की प्रेरणा प्रदान की।

समारोह का प्रारंभ सभी प्रतिभागी टीमों द्वारा सुरबद्ध एवं आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके उपरांत, सीबीएसई ध्वज का भव्य ध्वजारोहण सम्पूर्ण विद्यालयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसने समारोह की गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान की। पहले दिन के मुकाबले अत्यंत उत्साहजनक एवं रोमांचकारी रहे, जहाँ खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल कौशल, टीम भावना तथा ऊर्जावान प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन स्थल पर उपलब्ध उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ, सुदृढ़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था ने प्रतियोगिता को एक सफल, प्रभावशाली एवं अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।

आगामी दिवसों में अनेक हाई वोल्टेज मुकाबलों की श्रृंखला प्रस्तावित है, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का चयन किया जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर विजयी टीमों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। स्पर्श ग्लोबल स्कूल इस आयोजन को केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, अपितु युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का एक सशक्त मंच मानता है-जहाँ भविष्य के योग्य नेतृत्वकर्ता, उत्कृष्ट खिलाड़ी तथा जागरूक नागरिक गढ़े जाते हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>