" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राष्ट्रीय संस्कृत भाषा दिवस पर महर्षि पाणिनि गुरुकुल में मनाया गया उत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-एक में नि:शुल्क रूप से संचालित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल के बटुकों ने संस्कृत भाषा दिवस पर विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कृत भाषा दिवस मनाया। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया कि संस्कृत भाषा दिवस को  राष्ट्रीय संस्कृत दिवस भी कहा जाता है। यह प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि होती है। इस वर्ष यह दिन 19 अगस्त को पड़ रहा है। सामान्य दैनिक जीवन में प्रचलन के कारण यह दिन संस्कृत भाषा के महत्व को मनाने और इसके संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। संस्कृत भाषा को “देववाणी” भी कहा जाता है, भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक है और इसका साहित्य, दर्शन, और विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्कृत भाषा की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को मनाने का अवसर है। यह दिन लोगों को संस्कृत भाषा के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

गुरुकुल के माध्यम से आज विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ संस्कृत भाषा को बोलचाल की भाषा बनाने के लिए संकल्प लिया। गुरुकुल के प्रधानाचार्य प्रेमकांत शर्मा ने गुरुकुल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि संस्कृत दिवस संस्कृत भाषा के संवर्धन और अध्ययन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुझे खुशी है कि हमारे गुरुकुल के बटुक संस्कृत भाषा को सामान्य रूप से बोलते हैं। उन्होंने सभी को संस्कृत भाषा को सीखने के लिए आह्वान किया। इसके लिए गुरुकुल सबसे सुलभ है। इस अवसर पर गुरुकुल के बटुकों ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>