ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित मंलमय संस्थान द्वारा संचालित बीसीए विभाग के छात्र-छात्राओं को संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल व वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने प्रमाण पत्र वितरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अभय एन त्रिपाठी ने बताया कि सत्र 2021-22 में बीसीए विभाग ने चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे पाठयक्रम से अलग विभाग के छात्र-छात्राओं को आजकल की आधुनिक तकनीकियों पर आधारित जैसे हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, पायथन प्रोग्रामिंग, बिग डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, ब्लॉकचैन पर तीस घंटे का सार्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ कराया, जिससे संस्थान के छात्र आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ सके। चेयरमैन अतुल मंगल व वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने सभी छात्रों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रवक्ता डॉ. कनिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्रवक्ता हिमांषु रस्तौगी, निशा बंसल, सूरज शुक्ला, पूनम सिंह, बिजेश पांडे, सर्वेष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…