" data-ad-slot="">

एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षा के समय सारिणी में हुआ बदलाव……

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– परीक्षा अब 4 जून से 27 जून तक होगी आयोजित , शामिल होंगे 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर की 25 मई से 15 जून तक होने वाली परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 4 जून से 27 जून के बीच होगी। यह निर्णय संस्थानों और छात्र-छात्राओं के आग्रह पर लिया गया जिससे कि उनको प्रोजेक्ट वर्क और पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए समय मिल जाए। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

ऑब्जर्वर की तैनाती

परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए हर केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर केंद्र पर रहेंगे। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जिस पर करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय में परीक्षा के लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 मई से

एकेटीयू के सत्र 2021-22 के सम सेमेस्टर के समस्त प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर व बीटेक एवं बीफार्मा के द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं प्रयोगात्मक-प्रोजेक्ट परीक्षाएं 25 मई से 2 जून के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी। इसके लिए परीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गयी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>