" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

डी.पी.एस. नॉलेज पार्क-पांच में वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमग्ध

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। डी.पी.एस. नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा-4 के विद्यार्थियों का वार्षिक खेल दिवस ‘फिट इंडिया-हिट इंडिया’ थीम के अंतर्गत अत्यंत उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और जोश से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं उद्‌घाटन संबोधन से हुआ। इसके पश्चात सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया गया। मशाल प्रज्ज्वलन के साथ स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया, जो फिट इंडिया-हिट इंडिया के संदेश को सशक्त करता है। विद्यालय की प्राचार्या ने अपने उद्‌बोधन में वि‌द्यार्थियों को खेलों के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और टीम भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सुप्रीम सैक्रिफाइस (सर्वोच्च त्याग), मानसिक रूप से सशक्त बनने और जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा विजेता वही है जो सफलता को विनम्रता और गरिमा के साथ संभाले तथा असफलता को भी साहस, धैर्य और आत्मबल के साथ स्वीकार करना सीखे। उनके प्रेरक विचारों ने वि‌द्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार किया। इसके बाद रेस स्लॉट 1 का आयोजन किया गया, जिसमें वि‌द्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर फिट इंडिया के उ‌द्देश्य को साकार किया। कार्यक्रम के अतिथि संचिता तिवारी ने बच्चों को मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात रेस स्लॉट 2 आयोजित की गई, जिसमें वि‌द्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए हिट इंडिया के संकल्प को जीवंत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में यक्षगान नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाता ‘वैदिक युग से विश्व मंच तक नृत्य रहा, जिसमें भारत की वैदिक युग से आधुनिक काल तक के खेलों की गौरवशाली यात्रा को नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के अंत में सभी बच्चों की सामूहिक भागीदारी ने फिट इंडिया-हिट इंडिया के संदेश को और अधिक सुदृढ बना दिया। इसके पश्चात कर्नल अश्विन नागपाल के प्रेरक एवं ऊजीवान संबोधन ने वि‌द्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि भागीदारी ही वास्तविक विजय है। उन्होंने वि‌द्यार्थियों को माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों का सम्मान करने, निष्पक्ष रहने तया अपने मिर्ग का उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बच्चों से उत्साहपूर्वक पूछा “बच्चों, जोश कैसा है? जिस पर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ उत्तर दिया -“हाई!”

इस संवाद ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और जोश से भर दिया। कार्यक्रम का समापन ऋतु दास ‌द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रीय गान के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। यह वार्षिक खेल दिवस न केवल प्रतियोगिता का मंच था, बल्कि फिट इंडिया-हिट इंडिया के माध्यम से वि‌द्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के विकास का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>