ग्रेटर नोएडा। जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में कौशल की उन्नति एवं अभिव्यक्ति हेतु मंगलवार को विद्यालय में गूंज उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीआर के कुल 19 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा पांचवी तक था, इसमें कुल 20 आर्ट, डांस और म्यूजिक के कार्यक्रम सम्मिलित थे।
आयोजन का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विभिन्न कार्यक्रम के निर्णायक गण व अन्य अतिथि गण के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। वंदना, स्वागत गान व मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात विषय से संबंधित अनेक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का आकलन करने के लिए विषय में निपुण अन्य विद्यालयों के अध्यापकों को आमंत्रित किया गया था। सबने विद्यालय के आयोजन व व्यवस्था की सराहना की साथ में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है, जिसके लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल बधाई का पात्र है। सभी प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च श्रेणी की उपाधि से जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा को अलंकृत किया गया द्वितीय स्थान पर शांति इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा तथा तृतीय स्थान पर ग्रेटर वैली स्कूल ग्रेटर नोएडा रहे। कुल मिलाकर 90 स्वर्ण पदक, 90 रजत पदक और 90 कांस्य पदक पदक दिए गए। समस्त आयोजन बहुत ज्ञानवर्धक व उत्साहपूर्ण रहा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…