" data-ad-slot="">

बच्चों को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के लिए किया गया जागरुक, आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय हकीम पट्टी सैदाबाद प्रयागराज में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत विद्यालय में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान अध्यापक राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान स्वच्छता प्रहरी के रूप में पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। स्वच्छता प्रतियोगिता में स्वच्छता के अंतर्गत किए गए कार्यों का प्रदर्शनी लगाई गई एवं बच्चों से पेंटिंग और प्रतियोगिता का पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विद्यालय को संपूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

स्वछता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में कक्षा 5 के छात्र खुशी पटेल, द्वितीय स्थान पर कक्षा-3 की छात्रा पारुल पटेल और तृतीय स्थान पर दो बच्चे मोहम्मद वैश्य एवं नीतू अरुण शर्मा रहे। आदर्श को ड्रेस की स्वच्छता यूनिफॉर्म की स्वच्छता, नीतू अरुण शर्मा को विद्यालय के प्रांगण की स्वच्छता एवं पिंकी को पेयजल एवं शौचालय की स्वच्छता का कार्यभार सौपा गया, सभी बच्चे उत्साह पूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

अंत में हेड मास्टर प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा द्वारा बच्चों को उद्बोधन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के लिए हम सभी को आगे बढ़कर काम करना चाहिए, जहां भी रहे घर हो परिवार हो गांव हो सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना चाहिए, यही हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक राजेश मिश्रा सहायक अध्यापक, ज्ञान प्रकाश पाल, महेंद्र कुमार एवं शिक्षामित्र सुमित्रा देवी आदि इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>