ग्रेटर नोएडा। क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर एस्टर कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सेक्टर डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में बीएड, डीएलएड एवं एमएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षुओं द्वारा क्रिसमस पर्व का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीमा शर्मा द्वारा प्रशिक्षुओं को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाऐं दी गयी तथा बताया कि ईसा मसीह एक महान व्यक्ति थे और उन्होनें समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है और क्रिसमस हमारी एकजुटता का प्रतीक है।इसी कारण हम सब धर्म और जाति जैसी बाधाओं को पार कर एक साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाते है।
क्रिसमस खुशियां मनाने तथा बाटनें का त्यौहार है। इसलिए इस दिन सभी को प्रयास करना चाहिए कि आपके द्वारा छोटे-छोटे सहायता के कार्य दूसरो के चेहरे पर मुस्कान ला सके इसके लिए हम सभी अपनी पुरानी काम न आने वाली चीजों का दान करके दूसरो की मदद कर सकते है। मदद करने से मिलने वाली खुशी को आप कभी नहीं भूल पायेगें। इस अवसर पर डॉ. अमिता, डॉ. ह्रदेश शर्मा, राजेश कुमार, संगीता सिंह, शालिनी जौहर, अर्चना सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव एवं किरन त्रिपाठी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…