" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई यूपी और यूके क्षेत्रीय एथलेटिक मीट बालक वर्ग की हुई शुरुआत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 जुलाई। सेंट जोसफ विद्यालय में सीआईएससीई यूपी और उत्तराखण्ड रीजनल एथलेटिक मीट  का दो दिवसीय आयोजन आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जिप्सम पलटी, विद्यालय के मैनेजर फादर एंडरेउ कोरिया एवं खेल विभाग के सभी शिक्षकों द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय ध्वज, काउंसिल ध्वज एवं रीजनल ध्वज फहरा गए। तत्पश्चात एक समूह गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सम ने सभी खेल प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए यह आश्वासन जताया कि सभी खिलाड़ी परस्पर खेल भावना से प्रेरित होकर उच्चतम खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे आपस में परस्पर प्रेम और सौहार्द पनपता है तथा एक स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना जन्म लेती है। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे हमारे मुख्य अतिथि हरीश यादव प्रोविडेंट फंड ऑफिसर शामिल हुए।

इस एथलीट मीट में 14 वर्ष 17 वर्ष और 19 वर्ष के बालकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।  अंडर 19 कैटेगरी में 5 किलोमीटर वॉक में, साहिल कुमार वाराणसी से प्रथम स्थान पर, गाजियाबाद से द्वितीय स्थान पर और रिंड लाइफ मेरठ से तीसरे स्थान पर विजेता रहे हैं। अंडर 19 में 1500 किलोमीटर रेस में आगरा के अविरल मोहन प्रथम स्थान पर, वाराणसी के हर्ष पटेल द्वितीय स्थान पर और मेरठ से उज्जवल पालीवाल तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसी श्रृंखला में अंदर-19 कैटेगरी में लॉन्ग जंप में वाराणसी के वैभव सिंह प्रथम, प्रयागराज के मयंक सिंह द्वितीय और वाराणसी से ही शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट प्रतियोगिता में लखनऊ बी से अमृत कुमार सिंह प्रथम वाराणसी से प्रथम सिंह द्वितीय और वाराणसी से आशीष यादव तीसरे स्थान के विजेता बने हैं। 5 किलोमीटर वॉक में उत्कर्ष कुमार गाजियाबाद से प्रथम स्थान पर, प्रांजल सिंह प्रयागराज से द्वितीय स्थान पर और उमंग सिंह वाराणसी से तृतीय स्थान पर रहे हैं। 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में वाराणसी के आनंद पटेल प्रथम, वाराणसी के विकास कुमार द्वितीय और कानपुर नॉर्थ के शिवांग पटेल तृतीय स्थान पर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में अंदर 17 कैटेगरी में शॉट पुट में आरुष भारद्वाज गाजियाबाद से प्रथम स्थान पर, सौरभ कुमार वाराणसी से द्वितीय स्थान पर और जयंत यादव गाजियाबाद से तृतीय स्थान पर रहे है। लॉन्ग जंप में पीयूष वशिस्ठ गाजियाबाद से प्रथम स्थान पर, मोहम्मद अतीक यूके उत्तराखंड से द्वितीय स्थान पर और आकाश कुमार वाराणसी से तृतीय स्थान पर रहे है। हाई जंप में ऐडयाये यादव प्रयागराज से प्रथम स्थान पर, अभिषेक तिवारी प्रयागराज से द्वितीय स्थान पर एवं शौर्य अग्रवाल यूके से तृतीय स्थान पर रहे हैं। अंदर 14 कैटेगरी में 600 मीटर रेस के विजेता इस प्रकार हैं अमन कुमार भिंड वाराणसी से प्रथम, विक्रांत काकिरण मेरठ से द्वितीय और आरव पाल मेरठ से तृतीय स्थान के विजेता बने हैं। अंडर 14 कैटेगरी में शॉट पुट में अर्पित दुबे वाराणसी से प्रथम, अब्दुल समद प्रयागराज से द्वितीय और गणेश सिंह वाराणसी से तृतीय घोषित किए गए हैं। लॉन्ग जंप में प्रियांशु निषाद वाराणसी से प्रथम स्थान पर, पूरु सिंधु मेरठ से द्वितीय स्थान पर और मयंक कुमार शर्मा गाजियाबाद से तृतीय स्थान के विजेता बने हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>