" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आर्मी इंस्टीट्यूट में स्वच्छता अभियान और नशा मुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), ग्रेटर नोएडा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। संस्थान के सभी विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सफाई अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया।स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़े नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर जागरूकता-प्रधान नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के बारे में जागरूक किया। प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक मेजर जनरल डॉ. राजेंद्र बाना (सेवानिवृत्त), रजिस्ट्रार कर्नल दिनेश त्यागी एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे सामाजिक विषयों के प्रति उनकी जागरूकता एवं जिम्मेदारी को प्रदर्शित किया।

NSS इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश हॉस्पिटल में अल्ट्रा-फास्ट वाइड-बोर MRI सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगी उन्नत जांच की सुविधा

- Philips, Netherlands की हीलियम-फ्री Ambition X MRI से ब्रेन, हार्ट और कैंसर संबंधी जांच…

15 hours ago

एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में ‘संगठन 2026’ का भव्य समापन, विजेताओं को पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा कैंपस में एक माह तक चलने वाले वार्षिक खेल…

15 hours ago

नॉलेज पार्क के कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में डांडिया उत्सव की धूम

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में डांडिया उत्सव हर्षोल्लास…

16 hours ago

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

5 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>