" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की निदेशिका, कंचन कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशिका कंचन कुमारी ने दशहरे के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में ईमानदारी, साहस, करुणा और निष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की रावण पर विजय की कथा का रोचक वर्णन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को पर्व के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्त्व को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। समारोह का समापन रावण के पुतले के प्रतीकात्मक दहन के साथ हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि अंततः सदैव अच्छाई की बुराई पर विजय होती है। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया और समारोह को सभी के लिए यादगार एवं सार्थक बनाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

होली सुपर कप क्रिकेट चैंपियनशिप में समरविल स्कूल बना विजेता, होली पब्लिक स्कूल उपविजेता

-आठ विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…

20 hours ago

ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 में भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का दिखेगा उत्सव

13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों का महासंगम, साथ में लाइव…

20 hours ago

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

2 days ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

2 days ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

2 days ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>