ग्रेटर नोएडा। जीएसटी में व्यापारियों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए बुधवार को राज्य कर, खण्ड-14 , फेज 2 एक्सटेंशन नोएडा में पंजीयन शिविर- सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में सुभाष पाण्डेय पाठक, असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा पंजीयन शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। जी.एस.टी. पंजीकरण के लाभों से व्यापारियों को अवगत कराया वाणिज्य कर अधिकारी शिवानी सिंह ने कम टर्नओवर वाले व्यापारियों को समाधान योजना की सुविधाओं से अवगत कराया एवं आई.टी.सी. के विषय में विस्तार से बताते हुए पंजीयन के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के विषय में विस्तार से बताया कि उत्तर प्रदेश में जीएसटी पंजीकरण प्राप्त करते ही 10 लाख तक के दुर्घटना बीमा का पात्र हो जाता है। अतः हर व्यापारी को जी.एस.टी. पंजीकरण लेना चाहिए। वाणिज्य कर अधिकारी द्वारा व्यापारियों की जिज्ञासाओं का उचित निवारण किया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जी.एस.टी. हेल्प-डेस्क एवं टोल फ्री नम्बर से भी अवगत कराया। सेमीनार में 25 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…