ग्रेटर नोएडा,11 फरवरी। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में पीजीडीएम के छात्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 2017 से लेकर 2022 तक के पीजीडीएम के पास-आउट छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की गयी। इस दौरान सभी बैच के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत कालेज की चेयरपर्सन के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन की। सरस्वती माता के पूजन और प्रार्थना के अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.के. सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एसोचैम के डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जीबीयू के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने सभी छात्रों को एकेडमिक सफलता के लिए बधाई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कुलपति ने प्रोफेशनल जीवन में सतत सीखते रहने की प्रेरणा दिया और कहा कि भारत ने कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में ऐसी प्रगति की है कि आने वाले वर्षों मे पूरे विश्व का प्रबंधन भारत के हाथों मे आने वाला है, जिससे पीजीडीएम की डिग्री वाले व्यवसायिक प्रबंधकों को जबरदस्त अवसर मिलने वाला है। छात्रों में उमंग और उत्साह के वातावरण ने पूरे प्रांगण को आभामय कर दिया। कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दिया। भविष्य में विविध क्षेत्रों में नाम रोशन करने का संदेश दिया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी विभाग के निदेशक, डीन व शिक्षकगम उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…