" data-ad-slot="">

आर्मी इंस्टीट्यूट में दीक्षांत समारोह आयोजित..एमबीए 2018-19 बैच के विद्यार्थियों की दी गयी डिग्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

“बौद्धिक और भावनात्मक कौशल बनाते हैं असाधारण नेता”- प्रो. शांतिश्री डी. पंडित, कुलपति, जेएनयू

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), ग्रेटर नोएडा ने MBA-2018 एवं MBA 2019  बैच के छात्रों को डिग्री प्रदान करने के लिए छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. शांतिश्री डी. पंडित, कुलपति, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, गेस्ट ऑफ ऑनर मेजर रंजीत गोस्वामी, ग्लोबल हेड-कॉरपोरेट अफेयर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड और लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-दिल्ली एरिया और संरक्षक एआईएमटी, ग्रेटर नोएडा ने शिरकत की। एयर कमोडोर (डॉ.) जे.के. साहू, निदेशक, एआईएमटी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित, जेएनयू ने दीक्षांत समारोह की शुरुआत की घोषणा की, जिसके बाद एआईएमटी की प्रगति रिपोर्ट डॉ. एयर सीएमडीई (डॉ.) जे.के. साहू ने दी। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित, जेएनयू, नई दिल्ली ने एमबीए-15 और एमबीए-16 बैच के छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए चीफ ऑफ स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी एवं अकादमिक एक्सेलन्स अवार्ड्स से सम्मानित किया सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में जोती बाला, परख अग्रवाल, और हिमांशी नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए सीओएएस ऑल राउंड रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया।

अकादमिक उत्कृष्टता का पुरस्कार राहुल कुमार शाह, निमिषा श्रीवास्तव एवं हिमांशी नेगी को प्रदान किया गया। निक्की सिंह, मोनिका शर्मा एवं रजनीश कुमार द्विवेदी को को भी पुरस्कृत किया। गेस्ट ऑफ ऑनर मेजर रंजीत गोस्वामी ने टाटा मेमोरियल स्कॉलरशिप से कुमारी देवकी और निमिषा श्रीवास्तव सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के बाद अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-दिल्ली एरिया ने बदलते परिवेश में सतर्क रहने पर ज़ोर डाला।  मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित,जेएनयू  ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति मुहिम को अग्रसर करने हेतु प्रोत्साहित किया। मेजर रंजीत गोस्वामी, ग्लोबल हेड-कॉरपोरेट अफेयर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड मेजर रंजीत गोस्वामी ने अखंडता, करुणा और उत्कृष्टता के महत्त्व पर पर प्रकाश डाला। अतिथियों के संबोधन के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने समाज के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।अंत में, माननीय कुलपति प्रो. संतश्री डी. पंडित ने दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>