" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी प्रबंधन संस्थान में नव प्रवेशित पीजीडीएम के विद्यार्थियों का कार्पोरेट विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम के तृतीय सत्र के नवागंतुक छात्रों के हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके  किया गया, तत्पश्चात संस्थान के सह निदेशक प्रोफेसर मयंक कुमार पांडेय ने नव प्रवेशित छात्रों उनके अभिभावकों तथा कॉर्पोरेट जगत से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और जीएनआईटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास को साझा किया। उन्होंने इन नव प्रवेशित छात्रों को ये बताया कि कैसे जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना और उस लक्ष्य के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतरता  से लगे रहने से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने अभिभावकों और नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया एवं बताया कि कैसे जीएनआइओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान निरंतर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लगा हुआ है, ताकि वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया स्थान  स्थापित कर सके। इस दौरान संस्थान के  सीईओ  स्वदेश कुमार सिंह ने स्वागत करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य वक्ता प्रदीप मुल्तानी, प्रेसिडेंट पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री रहे, उन्होंने छात्रों के उद्बोधन के दौरान अपने जीवन के छः सूत्रों को साझा किया ,जिसमें सतत प्रयास करना निरंतर प्रयास और लगन के साथ लगे रहना सुनने की क्षमता को और बढ़ाना ताकि एक श्रोता ही एक उक्त वक्ता और एक सुदृढ़ व्यक्तित्व का निर्माण कर सकता है, इस बात पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा की महत्ता के बारे में बात करते हुए बताया कि शिक्षा मस्तिष्क की ट्रेनिंग करने का एक सतत प्रयास है।

दूसरे वक्ता वरिंदर सिंह जो कि चीफ मैनेजर ह्यूमन रिसोर्स फोर्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं उन्होंने विद्यार्थियों से आशा और अपेक्षाओं से आगे बढ़ते हुए मानव जीवन के मूल मंत्रों तथा कॉर्पोरेट जगत में अपनी अलग स्थान बनाने हेतु कार्य करने पर ज़ोर दिया। तीसरे वक्ता  सुमन शाह जी ग्रुप एच आर इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स असोसिएशन थे उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने पिछले दो दशकों के अनुभव को साझा किया। अपने उद्बोधन में इस बात को स्थापित करने का प्रयास किया कि कैसे एक लक्ष्य और लक्ष्य के प्रति पूर्ण ईमानदारी के साथ लगे रहने से उस लक्ष्य की प्रतिपूर्ति की जा सकती है। इस  आयोजन में सेलिब्रिटी स्पीकर रही भारत के गौरव बढ़ाने वाली नीदरलैंड में भारत के ध्वज का परचम फैला स्वर्ण पदक लाने वाली बबीता नागर भारतीय रेसलर एवं गोल्ड मेडलिस्ट है, उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को कैसे विषमताओं को जीतकर सफलता के प्रति अपने मन मस्तिष्क में अंदर हमेशा आशा को जागृत रखना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर यह कहा की कैसे एक विद्यार्थी अपने निरंतर प्रयास के माध्यम से जो भी वह चाहता है उस लक्ष्य को पूर्ण रूप से निर्धारित कर सकता है और हासिल भी कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निशांत सिंह एवं प्रोफेसर सिल्की गौर जी द्वारा किया गया। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने विश्व एवं पूरे देश का तथा जिले का मान बढ़ाने वाली बबीता नागर जी का सम्मान करते हुए 51,000 की सम्मान राशि प्रदान की। इस अवसर पर संस्थान के हेड आउटरीच रंजन रघुवंशी डीन पीजीपी डॉ रुचि राहत,डीन स्टूडेंट वेल्फेयर एंड आउटरीच डॉक्टर शालिनी शर्मा एवं अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>