ग्रेटर नोएडा। कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया – एनसीआर (क्रेडाई एनसीआर) ने अपनी नई कार्यकारी समिति और गवर्निंग कॉउंसिल के गठन की घोषणा की। नव निर्वाचित पदाधिकारियों और नियुक्त गवर्निंग कॉउंसिल सदस्यों ने औपचारिक रूप से पूर्व नेतृत्व से जिम्मेदारियां ग्रहण कर ली हैं।
नए पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:
अध्यक्ष: विशाल गुप्ता
उपाध्यक्ष: अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, मनीष अग्रवाल और विनीत कंवर
सचिव: निखिल हवेलिया
संयुक्त सचिव: अर्पित गोयल
इस अवसर पर बोलते हुए, क्रेडाई एनसीआर के नव निर्वाचित अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा,” मुझे ये जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विनम्रता के साथ इसे स्वीकार करता हूं I हमारा गवर्निंग बोर्ड नए उत्साह और जवाबदेही के साथ काम करने और सरकारी निकायों और उद्योग के हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हम शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ काम करने और उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मामलों, नीतिगत अड़चनों और चल रहे नियामक संबंधी चिंताओं को अधिकारियों के समक्ष तुरंत उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य सुधारों पर ध्यान केंद्रित करने , आधुनिक, दीर्घकालिक और मजबूत रियल एस्टेट परिदृश्य में योगदान देना होगा”।






