" data-ad-slot="">

रजत जयंती वर्ष समारोह में डीपीएस ग्रेनो में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना शोवना नारायण ने दी  आयोरी वसंत की मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा,15 अप्रैल। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेनो में विद्यालय के  पच्चीसवें वर्ष के शुभारंभ के उपलक्ष्य में रजतजयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य आदि की मनभावन प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा ओंकार की सुमधुर ध्वनि के साथ हुआ। छात्रों ने अग्नि मंत्र का उच्चारण करते हुए अग्नि तुमही इष्टहो  गीत प्रस्तुत करके भाव–विभोर कर दिया। समारोह  का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की मन भावन प्रस्तुति ’अनेकलव्य-गाथा अनंत आशाओं की’ नृत्य नाटिका थी जिसके माध्यम से यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि “हर छात्र में एकलव्य जैसी प्रतिभा है, आवश्यकता है, उसे पहचान कर निखार ने की।” इस अवसर पर सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना शोवना नारायण द्वारा अपने दल के साथ दी गई नृत्य प्रस्तुति ‘ आयोरी वसंत’ ने सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन बी.के. चतुर्वेदी  की उपस्थिति ने गौरवान्वित किया।

वाइस चेयरमैन ने अपने संबोधन में प्रधानाचार्या तथा छात्रों की प्रशंसा  करते हुए कहा कि सतत अभ्यास व उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता से विद्यालय सफलता के पथ पर अग्रसर है। डीपीएस ग्रेनो की चेयरपर्सन वृंदा सरूप ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व तथा हर्ष का दिन है क्योंकि विद्यालय के इस गौरवपूर्ण स्वरूप को पाने में सबका प्रयास रहा है। उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को इस अवसर पर बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या अवस्थी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विगत पच्चीस वर्षों की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सपनों की इस मशाल को आगे  लेकर चलना है और विद्यालय को उत्कृष्टता के शिखर पर ले जाना है। समारोह में मधु शुंगलू तथा अन्य सम्मानित सदस्यों सहित डीपीएस कोर स्कूलों के प्रधानाचार्य, दिल्ली एनसीआर के अन्य स्कूलों के सम्मानित प्रधानाचार्य और पैरेंट-टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर शोभा बढ़ाई।  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपप्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>