" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने विधानसभा में किसानों व ग्रेनो वेस्ट के लोगों की आवाज को उठाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विधान सभा में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने विधानसभा में हाल ही में पेश किए गए प्रदेश के बजट हो सराहा। उन्होंने कहा मुख्‍यमंत्री के नेतृत्‍व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है, विधायक ने विधानसभा में गौतम बुद्ध नगर के हजारों किसानों की समस्‍याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्‍होंने कहा कि किसानों की समस्‍याएं पूर्व की सरकारों द्वारा दहेज में दी गई हैं। उन समस्‍याओं के निराकरण के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। इसके लिए एक हाईपावर कमेटी का गठन किया गया था। किसानों के हित में कमेटी ने कई संस्‍तुति की है, उसे तत्‍काल लागू किया जाए। विधायक ने कहा कि जिले के किसानों का मुआवजा पिछले लंबे समय से नहीं बढ़ा है। मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग किसानों के द्वारा लगातार की जा रही है। ऐसे में किसानों की मांग को पूरा करते हुए मुआवजा बढ़ाया जाए। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा में फ्लैटों की संख्‍या सबसे अधिक है। ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में लाखों की संख्‍या में लोग रहते हैं, लेकिन वहां पर मेट्रो की सुविधा नहीं है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट को जोड़ते हुए जल्‍द मेट्रो चलवाई जाए। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कई कच्‍ची कॉलोनियां हैं, जहां पर हजारों की संख्‍या में भारतीय गरीब परिवार रहते हैं। उन कॉलोनियों में जाने का रास्‍ता व पानी निकासी की व्‍यवस्‍था नहीं है। मांग की कि रास्‍ते के लिए इंटर लॉकिंग टाइल्‍स लगवाई जाए और पानी निकासी की व्‍यवस्‍था की जाए। उच्‍च शिक्षा उपलब्‍ध करवाने के लिए दादरी में मिहिर भोज इंडस्‍ड्री स्‍थापित कराने की मांग की। तेजपाल नागर ने कहा कि हाल ही में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेस वे पर एक कार पानी में गिर गई थी। जिसमें होनहार इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। ऐसी घटना दोबारा न हो इसे देखते हुए जिले में एनडीआरएफ की यूनिट बढ़ाई जाए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>