" data-ad-slot="">

राष्ट्रीय डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में जिले के 16 डान्स खिलाड़ियों का चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में जिले के 16 डान्स खिलाड़ियों का चयन हुआ जो 28, 29, 30 जनवरी 2022 को हरिद्वार में आयोजित होने वाला है। इन खिलाड़ियों का चयन उत्तर-प्रदेश राज्य स्तरीय डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 में जीतने के बाद हुआ, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुज़फ्फरनगर जिले के डीएवी डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स संघ के माध्यम से 19, 20 दिसम्बर को किया गया। गौतम बुद्ध नगर के बालक, बालिका व डान्सिंग सुपर मॉम ने भिन्न भिन्न डान्स स्टाइल, आयु वर्गो में बेहतरीन प्रस्तुति कर सात स्वर्ण पदक, छ: रजत पदक, तीन कांस्य पदक समेत कुल 16 पदकों पर कब्ज़ा किया। विजेता खिलाड़ियों का ग्रेटर नोएडा वापस लौटने का बाद गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली सोसाइटी के क्लब हाउस में उत्साह वर्धन हेतु गौतम बुद्ध नगर डांस स्पोर्ट्स संघ की सचिव गौरी शर्मा व अंतराष्ट्रीय मेडलिस्ट सपना यादव, सरिता भाटी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश डान्स स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष देवेंन्द्र नगर व महासचिव रजनीकान्त ठाकुर आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं और विजेताओं के माता-पिता को बधाई दी। इन सभी डान्स खिलाड़ियों का चयन अगस्त 2021 में ऑनलाइन जिला स्तरीय डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जीतने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय डान्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिया था।
विजेता डान्स खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1- ज्योति चौधरी – शिक्षक मायावती पंचशील विधालय नॉएडा ने डान्सिंग सुपर मॉम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
2- विक्की गौतम निवासी ग्राम रीलखा दनकौर ने सीनियर बालक वर्ग – फ्रीस्टाइल डान्स में स्वर्ण पदक,
3- सुहानी यादव – दौलत राम कॉलेज – सीनियर बालिका वर्ग वर्ग – हिप हॉप डांस में स्वर्ण पदक,
4- नैन्सी प्रसाद – लेडी श्रीराम कॉलेज – ने सीनियर बालिका वर्ग – इण्डियन क्लासिकल डांस में स्वर्ण पदक,
5- आदित्य राज यादव – रेयान इण्टरनेशनल स्कूल ने 15-17 आयु बालक वर्ग – फ्रीस्टाइल डांस में स्वर्ण पदक।
6- रिद्धिमा सिंह – दिल्ली पब्लिक स्कूल – 10 से 13 आयु बालिका वर्ग में , स्वर्ण पदक
7- कुहू गुप्ता -हिलवुड एकेडमी – 6 से 8 आयु वर्ग में बालिका वर्ग में – स्वर्ण पदक
8- आश्वी सिंह – दिल्ली पब्लिक स्कूल, 10 से 13 आयु वर्ग में – रजत पदक
9 – कृत्तिका सिंह – दिल्ली पब्लिक स्कूल – 6 से 8 आयु वर्ग में रजत पदक
10 – कौशिकी श्रीवास्तव – कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल- 13 से 15 आयु वर्ग में रजत पदक
11 – दियाना कुशवाहा – दिल्ली पब्लिक स्कूल, 6 से 8 आयु वर्ग में रजत पदक
12- काव्या सिंह – फादर एग्नेल स्कूल , 6 से 8 आयु वर्ग में रजत पदक
13 – रिद्धि मंगला – दिल्ली वर्ल्ड स्कूल, 4 से 6 आयु वर्ग में रजत पदक
14 – हविशा सिंह – सेंट जोसफ स्कूल , 8 से 10 आयु वर्ग में कांस्य पदक
15- मुस्कान शर्मा -गलगोटिया यूनिवर्सिटी- सीनियर वर्ग- कांस्य पदक
16- दिव्यांश सिंह -दिल्ली पब्लिक स्कूल, 10 से 13 आयु वर्ग में कांस्य पदक।

ये सभी विजेता डांस खिलाड़ी 28, 29 30 जनवरी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरिद्वार में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

24 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

1 day ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

1 day ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>