ग्रेटर नोएडा। नवरात्रि हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो मां दुर्गा की शक्ति और पराक्रम की उपासना में लगातार नौ दिनों तक मनाया जाता है। नवरात्रि के इस अद्वितीय पर्व को और भी खास बनाने के लिए फॉरएवर यंग एलिट लेडीज क्लब द्वारा ग्रेटर नोएडा के रेडिसन ब्लू के विक्टोरिया हॉल में एक बेहद रोमांचक “डांडिया नाइट” का आयोजन 23 अक्टूबर 2023 को होगा। इस विशेष आयोजन में होने वाले कई रोचक कार्यक्रम और गतिविधियाँ लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी। डांडिया के साथ-साथ बॉलीवुड डांस, भारतीय व्यंजन, रोमांचक गेम्स और संगीन संगीत बैंड की धुन में लोगों का मन मोह लेंगी।
इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका प्रोफेसर दिव्या दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम आयोजित करने का एक ही उद्देश्य है कि कोरोना के बाद महिलाएं ज्यादातर घरों में रहने लगी है उनके मनोरंजन के बारे में कोई नहीं सोचता है। इसी सोच के साथ हमने एक क्लब बनया है जिसका नाम है ” फॉरेवर यंग एलिट लेडीज क्लब ” जिसमे हर तरह की महिलाओं का स्वागत है। “Birds of feather flock together” यानी एक जैसी सोच के लोग साथ ही रहते हैं। इस कार्यक्रम में लेडीज की पसंदीदा यूट्यूबर पूनम रावत और समाज सेविका डॉक्टर स्मिता मिश्रा वशिष्ठ अतिथि के तौर पर आमंत्रित है। साथ ही कई रंगारंग कार्यक्रम जैसे फैशन शो , ग्रुप डांस , खेल प्रतियोगिता, म्यूजिकल बैंड “किस्मत बैंड” कई तरह के भारतीय व्यंजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। डांडिया नाइट” कार्यक्रम के टिकट Book My Show पर मौजूद होंगे।”
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…