-दिल्ली फोरम के अध्यक्ष राजेश जैन को मिला बेस्ट ब्रांच फॉर मेम्बरशिप का अवार्ड
-तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एक्जिक्यूटिव सदस्यों की हुई बैठक
राजस्थान बालोतरा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एक्जिक्यूटिव सदस्यों की मीटिंग टीपीएफ़ के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री रजनीश कुमार जी के सानिध्य में आयोजित की गयी, जिसमें ब्रांच एक्टिविटी के बारे में। विस्तार से चर्चा हुई और अपने-अपने ब्रांचमें अच्छा कार्य करने के लिए ब्रांच अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। इस दौरान नार्थ जोन को बेस्ट जोन डिक्लेयर किया गया, जिसका पुरस्कार नार्थ जोन के अध्यक्ष विजय जी नाहटा ने लिया इसी के साथ तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली अध्यक्ष राजेश जैन को मिला बेस्ट ब्रांच का अवार्ड दिया गया। पाँची जैन को बेस्ट कन्वेनर और कुसुम खटेड को भी अवार्ड दिया गया।सभी प्रतिभागियों पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि टीपीएफ को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस मीटिंग में तेरापंथ प्रोफेशन फोरम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी औस्तवाल राष्ट्रीय महामंत्री विमल शाह, राष्ट्रीय ट्रेजरार छवि बेमानी सहित नवीन जी पारख, बीएम जैन सहित विजय नाहटा भरत बेगवानी अभय चिंडालिया कमल जैन आरती जैन कोचर भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज जी ने इस अवसर पर सभी मेंबर्स को बधाई देते हुए मेम्बरशिप को 7000 से 13000 तक ले जाने का संकल्प सभी को दिलाया। मुनिश्री रजनीश कुमार जी ने सभी मेंबर्स को आध्यात्मिक प्रेरणा देते हुए धर्म संघ और तेरापंथ के आचार्य श्री महाश्रमण जीके दर्शन कर सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…