ग्रेटर नोएडा,। दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल में सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गरिमामयी आयोजन किया गया। समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए तथा उन्होंने विद्यालय के मूल्यों एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा समूहगान एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह का विशेष आकर्षण सैश सरेंडरिंग सेरेमनी रही, जिसमें निवर्तमान छात्र परिषद ने नई परिषद को जिम्मेदारियाँ सौंपीं। इस अवसर पर गजानन माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नव निर्वाचित प्रेसिडेंट, हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन्स, हाउस कैप्टन्स एवं प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा द्वारा किया गया। निदेशक कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित एवं प्रेरणादायी नेतृत्व का उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा ने भी अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सेवा भाव के महत्व को समझाते हुए विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…