" data-ad-slot="">

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में पंचतत्व की दिव्य छटा का प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नैतिक, व्यवहारिक, अध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना तथा अविरल रूप से दृढ़ता के साथ कार्यरत जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा नित नए-नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। छात्रों को नैतिकता, सामाजिक मूल्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करने की प्रेरणा देते हुए स्वस्थ व जागरूक समाज की मजबूत नींव रख रहा है। इसके लिए संस्था लगातार अनुकूल वातावरण व संरक्षण प्रदान कर रही है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कक्षा तीन से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा पंचतत्व (पृथ्वी, जल, अग्नि, हवा, आकाश) को प्रदर्शित करने हेतु शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने मुख्यातिथि डॉ. अम्बरीश सक्सेना (वर्तमान में दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) के कला एवं डिजाइन संकाय में विजिटिंग प्रोफेसर हैं l) के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजली अर्पित करके किया। कक्षा तीन के द्वारा पृथ्वी की प्रस्तुति ने गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया तथा कक्षा आठवीं के छात्रों नेपानी पर नाट्य को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा चार के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत आग तत्व तथा पाँचवी के छात्रों ने हवा पर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा छठीं के छात्रों ने अंतरिक्ष एवं सातवीं के छात्रों ने विनाशलीला का प्रदर्शन कर प्रांगण में समा बांध दिया। अभिभावक अपने बच्चों में छिपे कौशल को मंच पर देखकर गौरवांवित हो गए। अंत में मुख्यातिथि ने विद्यालय कार्यक्रम की प्रशंसा की व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट कर भव्य समापन की घोषणा की।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>