" data-ad-slot="">

एआई और नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में “विकसित भारत 2047” और “डिजिटल इंडिया” को लेकर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 दिसम्बर। नॉलेज पार्क-2 स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (फार्मेसी) में शनिवार को “ट्रांसफॉर्मेटिव जर्नी: फार्मास्यूटिकल और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सतत विकास के लिए एआई और नवाचार का उपयोग” विषय पर चौथे वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” और “डिजिटल इंडिया” जैसे राष्ट्रीय मिशनों के अनुरूप अनुसंधान, नवाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में एआई के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा देना था। यह सम्मेलन लॉयड ग्रुप, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन (दिल्ली ब्रांच), और आईबीएम बिजनेस एनालिटिक्स लैब के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के वाइस चांसलर प्रो. जे.पी. पांडे, रैनबैक्सी के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुलाटी, सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजीव चिब्बर, बी.एस. अनंगपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के निदेशक प्रो. आर.के. खर, जुबिलेंट बायोसिस के वरिष्ठ निदेशक रमन के. खेपर, लॉयड ग्रुप के अध्यक्ष मनोहर थैरानी और लॉयड ग्रुप की चीफ स्ट्रैटेजिस्ट ऑफिसर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन सत्र में प्रो. जे.पी. पांडे ने कहा कि एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, प्रिसिजन मेडिसिन, डिजिटल थेराप्यूटिक्स, बिग डेटा एनालिटिक्स, एआई और ब्लॉकचेन जैसी तकनीकें भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती हैं। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने और उद्यमी बनकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में 506 से अधिक शोध-अब्सट्रैक्ट प्रस्तुत किए गए और देश-विदेश से 1500 से अधिक छात्र, शिक्षक, शोधकर्ता एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इन चर्चाओं में डिजिटल थेराप्यूटिक्स, प्रिसिजन मेडिसिन और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में एआई के अनुप्रयोग और नवाचारों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने भारतीय फार्मा उद्योग को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाने के लिए कई रणनीतिक सुझाव प्रस्तुत किए। सम्मेलन में उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की उपस्थिति रही, जिनमें राजीव गुलाटी को “एक्सेम्पलरी फार्मेसी प्रोफेशनल अवार्ड” और प्रो. आर.के. खर को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, प्रथम अग्रवाल को “बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवार्ड” प्रदान किया गया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को “बेस्ट पेपर” और “बेस्ट पोस्टर अवार्ड” से नवाजा गया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में लॉयड ग्रुप की चीफ स्ट्रैटेजिस्ट ऑफिसर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन शिक्षा में बदलाव लाने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को नीति निर्माताओं के साथ साझा किया जाएगा। इसका लाभ परोक्ष रूप से छात्रों को लॉयड ग्रुप जॉबफेस्ट अप्रैल 2025 जो की उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के रोजगार विजन पर आधारित है, उसमें भी देखने को मिलेगा। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक संध्या में लाइव म्यूजिकल बैंड ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>