" data-ad-slot="">

डीआइएचई, जिम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नई शिक्षा नीति विषय पर एजुकेशन लीडर मीट में बच्चों के विकास पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। डीआइएचई, जिम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एजुकेशन लीडर मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर के 50 से अधिक स्कूलों के पदों पर कार्यरत प्रिंसिपल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना पर बीजेएमसी की छात्रा पलक रावत की प्रस्तुति व दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दूरदर्शन के कंसल्टिंग एडिटर अशोक श्रीवास्तव शामिल हुए। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. रश्मि भाटिया ने  मेहमानों का स्वागत किया और आजकल के समय में स्कूलों में किए जा रहे तजुर्बों और उनसे विद्यार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। ग्रुप चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता ने विद्यालयों व कालेजों के बीच में समवन्य स्थापित करने व स्कूली स्तर पर वैल्यू एडेड कोर्सेज में हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव ने विद्या के माध्यम से विभिन्न कैरियर की दिशाओं व उनसे देश के विकास में हो रहे योगदान के बारे में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों के आंतरिक हुनर को पहचानने और उसी दिशा में उनको अपना कैरियर बनाने में मदद करने के लिए मंच प्रदान करने की बात पर ज़ोर दिया। इसके इलावा नई शिक्षा नीति और शिक्षा में महत्ता रखने वाले बहुत से मुद्दों जैसे कि विद्यार्थियों में डिप्रेशन के बढ़ते मामले, काउंसलिंग की ज़रूरत, स्कूलों की समस्याओं, विद्यार्थियों का चौतरफा विकास करने आदि पर भी परिचर्चा की गई। मंच संचालन का कार्य डॉ. सोनल जौहरी ने बखूबी निभाया। इस मौके डॉ. वीना हाडा, डॉ. सुमित गुप्ता, रिया चौधरी व सभी फैकल्टी और नॉन फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>