" data-ad-slot="">

एक्यूरेट कॉलेज में डीजे अकील ने मचाया धमाल ,खूब थिरके छात्र एवं छात्राएं

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कार्यक्रम के दौरान सभी ब्रांच के मिस्टर व मिस फ्रेशर्स का हुआ चुनाव

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में नव प्रवेशित बीटेक,एमसीए,एमबीए, बी.फार्मा, डी.फार्मा,बीबीए,बीसीए,बी.काम,एमबीए,पीजीडीएम और पालीटेक्निक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम  आयोजित किया गया।  नववर्ष का अवसर होने पर छात्रों ने शानदार परफार्मेंस दिए। विशिष्ट आई क्यू और कला प्रवीन छात्रों को परफार्मेंस और उनके आई क्यू के आधार पर फाइनल राउण्ड क्लियर करने पर सभी पाठ्यक्रम के छात्रों में से मिस्टर फ्रेशर्स और मिस फ्रेशर्स का चयन किया गया। चयनित मिस्टर फ्रेशर्स और मिस फ्रेशर्स आर्यांश शर्मा,तान्या गुप्ता,यश शर्मा,प्रियंका कुमारी,अंशी,मयंक सतीजा और आशी कुमार सिंह को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। उसके बाद डी.जे. नाइट के लिए बालीवुड के कलाकार डी.जे. अकील के गानों और डांस पर छात्र जमकर झूमे और नाचे।

कलरव उल्लास और खुशी से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने मिस्टर फ्रेशर्स और मिस फ्रेशर्स को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह संदेश दिया कि आज के प्रौद्योगिक युग में हरफनमौला होना जरूरी है। इससे छात्र मल्टीनेशनल होते हैं और उनमें लीडरशिप स्वतः डेवलप होती है।

इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डा. सुनील मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि आज के तकनीकी युग में समावेशी इंटेलीजेंस अति आवश्यक है। इससे बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। पीजीडीएम के डायरेक्टर डा. सतीश वर्मा ने ग्लोबल कल्चर से अवेयर कराया। बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर डा. अमित गुप्ता ने इन्वारनमेंट एंड अर्गनाइजेशनल एडाब्टिबिलिटी के बारे में चर्चा किया। फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप शर्मा ने छात्रों को प्रोफेशनल एथिक्स और पब्लिक हेल्थकेयर के बारे में अवगत कराया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर आर.के. तिवारी ने छात्रों को नैतिक कर्तव्यों के बारे में समझाया। रंगारंग कार्यक्रम में छात्रों ने खूब आनन्द उठाया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>