" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महाकाली शोभायात्रा में नहीं बजेंगे डीजे-बैंड, नहीं मिली प्रशासन की अनुमति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

प्रशासनिक अनुमति नही मिलने से कमैटी व स्थानीय लोगों में दिख रही नाराजगी:
रबूपुरा। गत वर्ष कोरोना काल मे बंद हुई महाकाली शोभायात्रा यात्रा को इस बार निकालने की अनुमति तो मिली परन्तु डीजे व बैंड नहीं बजने से शोभायात्रा का रंग फीका रहेगा। कमैटी द्वारा अथक प्रयास के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन के डीजे व बैंड बजाने की परमिशन नहीं दिए जाने से लोगों में रोष के साथ ही विभिन्न प्रकार की चर्चाए हैं। उधर कस्बे में रामलीला मंचन नहीं होने के कारण भी लोगों में खासी नाराजगी देखी जा सकती है तथा लोग दबी जुबान इसे राजनीति से प्रेरित भी बता रहे हैं। बताते चलें कि कस्बा रबूपुरा स्थित अनाज मंडी में दशकों रामलीला मंचन होता चला आ रहा था। आस-पास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक यहां पहुंचते थे।
रामलीला के दौरान राम बारात व महाकाली शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकली जाती रही हैं। जिनमें कस्बा समेत मेरठ, आगरा जैसे शहरों के नामी गिरामी बैंडों की धुनों पर लोग जमकर थिरकते थे। दशहरा वाले रोज रावण वध मेला में विशाल जनसमूह पहुंचता था। परंतु गत वर्ष विकराल रूप लेकर आई कोरोना महामारी ने इन सब पर विराम लगा दिया। आज के दौर में कोरोना से थोड़ी राहत मिली तथा विभिन्न शहरों में रामलीला मंचन शुरू हुआ तो यहां की जनता को भी उम्मीद जगी लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए प्रशासनिक अनुमति मिलने से रामलीला का मंचन नहीं हो सका। वहीं महाकाली की शोभायात्रा निकलने की अनुमति तो मिली परन्तु इस दौरान डीजे व बैंड बजाने के कई बार अनुरोध पर भी प्रशासन से परमिशन नहीं दी गई। उधर सूत्रों की मानें तो रामलीला व महाकाली कमैटी द्वारा अनुमति पाने के लिए नेताओं का भी सहारा लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिससे लोगों में खासी नारजगी है और दबी जुबान राजनैतिक दबाव में अनुमति नहीं मिलने की आशंका जता रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>