" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जमीन विवाद में दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपी को दबोचा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी पांच सगे भाइयों समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीती रात अम्बेडकर पार्क के पास मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाषों को घायलवस्था में व पांच को घेराबंदी कर दबोचा लिया गया। आरोपी के कब्जे से लग्जरी वाहन और हथियार बरामद किए गए है। आरोपितों ने बीते 8 फरवरी को जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपितों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेष करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी देवेंद्र चंदेला, रविन्द चंदेला व भोपाल मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं सतेंद्र चंदेला, जितेंद्र चंदेला, धमेंद्र चंदेला, महिपाल उर्फ अल्लू व अनुपम यादव को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर लाइसेंसी पिस्टल, लाइसेंसी रायफल, तमंचा और स्विफ्ट डिजायर, होण्डा अमेज और फाॅच्र्यूनर गाड़ी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अनुपम महिपाल और भोपाल ये तीनों देवेंद्र के साथ बतौर निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में रहते थे। वारदात के बाद से ही सभी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ पूर्व में 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सेंट्रल नोएडा डीसीपी ने बताया कि हथियारों को जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल गिरधरपुर गांव के रहने वाले भूरा और देवेंद्र चंदेला के बीच लंबे समय जमीन विवाद चल रहा है। इस विवाद के सुलझाने के लिए 8 फरवरी को ग्राम प्रधान के यहां पंचायत चल रही थी। पंचायत में दोनों पक्षों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे। पंचायत के बाद प्लाट पर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हुई गोलीबारी में भूरा पक्ष के सलेक और अमित की मौत हो गई। वहीं पे्रम का उपचार चल रहा है। इसके बाद से ही दूसरे पक्ष के देवेंद्र समेत अन्य फरार गए हो थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>