ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता को टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप ने रविवार शाम मेरठ में आयोजित पुरस्कार समारोह में हेल्थ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया। टाइम्स समूह ने उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य और मधुमेह के छेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अतुल गोयल (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय, महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय) और विशिष्ट अतिथि मंत्री सुनील भराला के द्वारा प्रदान किया गया। डा. अमित गुप्ता ग्रेटर नोएडा स्थित सेंटर फ़ोर डाइबीटीज़ केयर के डिरेक्टर है। इसी वर्ष उन्हें अमेरिकन डायबीटीज़ असोसिएशन ने अपने अड्वाइज़री बोर्ड का सदस्य भी नियुक्त किया है। डॉक्टर अमित गुप्ता मधुमेह जागरूकता के लिए एक दशक से लगातार प्रयास कर रहें है। डॉ. अमित गुप्ता अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ एंडोकरिनोलोगिस्ट की डाइबीटीज़ रीसोर्स सेंटर कमिटी के भी सदस्य है। वह रीसर्च सोसायटी फ़ॉर स्टडी ऑफ़ डाइबीटीज़ इन इंडिया की सोशल मीडिया कमिटी एवं उत्तर प्रदेश डाइयबीटीज़ असोसिएशन के गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी है। डॉ. अमित गुप्ता ने अपने कार्य से गौतमबुध नगर को डायबीटीज़ के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवम अनतराष्ट्रिय पटल पर गोरान्वित किया है। विगत कुछ वर्षों में उन्हें नेशनल हेल्थ अवार्ड, डायबीटीज़ अवेर्नेस इनिशटिव अवार्ड, पद्माकर त्रिपाठी यंग साइंटिस्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…