ग्रेटर नोएडा,11 फरवरी। डा.राजेश राणा के द्वारा लिखी गई ई-बुक ने अमेजॉन किंडल पर मात्र 18 घंटे में तीन कैटेगरी में अपनी बादशाहत कायम की और बेस्ट सेलर की सूची में शामिल हुई। यह क्षण हम सबके लिए अद्भुत एवं गौरवपूर्ण है। यह पुस्तक दूसरी पुस्तकों से काफी विभिन्न है। इस पुस्तक के माध्यम से डॉक्टर राणा ने वर्तमान समय में सफलता, असफलता दोनों के कारणों पर प्रकाश डाला है तथा ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने की कोशिश की है। आजकल का युवा असली खुशी, कठिन परिश्रम, सब्र,दृढ़निश्चय, सच्चे प्यार की ताकत से अनजान है या भ्रमित है। इसलिए चिंता, भय, अवसाद, नकारात्मक का शिकार होता जा रहा है। डॉक्टर राणा ने अपनी इस छोटी सी उम्र में लगभग 95% सफलता दर के साथ 80,000 से अधिक रोगियों को एक स्वस्थ जीवन शैली देने का प्रयास किया है। और अब वह अपनी पहली किताब के माध्यम से आपको सुखी, स्वस्थ व खुशहाल जीवन जीने की सरल व महत्वपूर्ण युक्तियां प्रदान करना चाहते हैं।
इस पुस्तक में डॉक्टर राणा ने जीवन के विभिन्न रंग जैसे की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास, आत्म सम्मान, प्रेरणा, उपलब्धियां, रोमांस, अंतरंगता, मानसिक शक्ति व दृढ़ संकल्प को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया है। इस अविश्वसनीय पुस्तक के पीछे का मुख्य उद्देश्य आपको मानसिक रूप से इतना मजबूत बनाना है कि कोई भी बाधा, नकारात्मकता, तनाव, चिंता, अवसाद आप पर हावी ना हो पाए। इस पुस्तक के माध्यम से डॉक्टर राणा ने जीवन के अनिवार्य पहलू प्यार व खुशहाली पर भी प्रकाश डाला है। उनका उद्देश्य अपने पाठकों को उनके लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक अलग रास्ता दिखाना और अपने आत्मविश्वास, ज्ञान की गहराई और कड़ी मेहनत से अर्जित सफल रणनीतियों से अवगत कराना है।
डॉक्टर राणा के अनुसार बिना खुशी और सच्चे प्यार के इंसान का जीवन निरर्थक है क्योंकि आपकी खुशी, सच्चा प्यार, मानसिक शांति, दृढ़ निश्चय, कठिन परिश्रम ही वह ईंधन है जो आपको आपके लक्ष्य के प्रति मोटिवेट करता है। बिना खुशी और सच्चे प्यार के आपको अपने जीवन का उद्देश्य नहीं मिल पाता। इस पुस्तक में किसी के नकारात्मक जीवन को संपूर्ण सकारात्मक जीवन में बदलने के कुछ उपाय के साथ-साथ कई सकारात्मक विचारों को अच्छी तरह से समझाया गया है। डॉक्टर राना ने बताया है कि जो व्यक्ति खुश रहता है, वह हमेशा धनवान रहता है। खुश रहने के लिए बड़ी खुशी का इंतजार ना करें। एक कृतज्ञ व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढ लेता है। दुनिया भर पर अपनी छाप छोड़ने के अलावा इस अद्भुत किताब को लिखने के पीछे डॉक्टर राणा का मकसद अपनी सार्थक और सकारात्मक दृष्टिकोण को नये आयाम देने का सबसे अच्छा तरीका है। उनका लक्ष्य हमेशा व्यक्तियों में सकरात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…