ग्रेटर नोएडा। सावित्री बाई फुले बालिका इन्टर कॉलेज ग्रेटर नोएडा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गरत विद्यालय में छात्राओं हेतु कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे पेपर बैग मैकिंग, पोस्टर मैकिंग आदि। इसके अतिरिक्त एनसीसी की छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुतीकरण व वृक्षारोपण भी किया गया। छात्राओं ने पृथ्वी को स्वच्छ व हरित रखने हेतु अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमे पृथ्वी को दूषित होने से बचाना चाहिए और पेड़ -पौधों का संरक्षण करना चाहिए। प्रभारी उप प्रधानाचार्या प्रीति फोगाट ने पृथ्वी के संरक्षण हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
सावित्री बाई फूले बालिका इन्टर कॉलेज में मनाया गया पृथ्वी दिवस






