" data-ad-slot="">

आईईसी  कालेज  में फेयरवल पार्टी “रोलिन मैमोरिज” में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 मई। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये फेयरवल पार्टी- 2023  “रोलिन मैमोरिज” का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने अंतिम वर्ष के छात्रों का संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई पूरी करने के उपरांत जीवन की असली जंग शुरु होती है। जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने के लिये सदा ईमानदारी तथा सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिये तथा हर दिन कुछ नया सीखकर देश और समाज के विकास के कार्यों में सभी छात्रों को सहयोग करना चाहिये। संस्थान के प्रशासनिक निदेशक डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों से सदा सही मार्ग को चुनने का आह्वान किया। संस्थान के सभी संकायों के अंतिम वर्ष के छात्रों को जूनियर छात्रों ने विदाई दी। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, शायरी कामेडी तथा फैशन शो की शानदार प्रस्तुतिया दी गई। मशहूर पंजाबी गायक निश्चय सिंह ने छात्रों को एक के बाद एक पंजाबी गीत सुनाकर थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन एंकर रितु गोपाल ने किया। छात्रों की प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक मंडल ने छात्रो को विभिन्न टाईटल दिये। संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु सागर, सीएफओ अभिजित कुमार, प्रोफेसर शक्ति प्रकाश , प्रोफसर मनोज प्रभाकर, प्रोफेसर नेम पाल सिंह आदि ने इंजीनियरिंग के मिस्टर फेयरवेल अभिनव गोयल तथा मिस फेयरवेल मान्या सक्सेना, फार्मेसी मिस फेयरवेल काजल कनौजिया तथा फार्मेसी मिस्टर फेयरवेल नीरज कुमार को मैनेजमैंट के मिस्टर फेयरवेल कुमार आर्यन तथा मिस फेयरवेल प्राजंल चौधरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की शिक्षिका प्रोफेसर जया भाटी, प्रो. रचना श्रीवास्तव ,प्रो. शिवा गुप्ता ,प्रो. अमित यादव तथा श्री लोकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

2 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

2 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>